“नीयत में खोट”: कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक पर उठाए सवाल, पहले जनगणना‑परिसीमन की मांग


SCG NEWS । पीसीसी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस शुरू से महिलाओं को 33% आरक्षण की पक्षधर रही और 2010 में राज्यसभा में विधेयक पास कराया। भाजपा के नारी शक्ति वंदन अधिनियम में सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनगणना, परिसीमन और आरक्षण को अलग रखना चाहिए। पहले जनगणना हो, परिसीमन हो, उसके बाद आरक्षण तय हो ताकि किसी वर्ग को नुकसान न हो।

विवरण: शुक्ला ने कहा, “2011 जनगणना के आधार पर आरक्षण लागू करने से महिलाओं को पूरा लाभ नहीं मिलेगा। आधी आबादी को हक मिलना चाहिए, लेकिन बदनियती नहीं।” कांग्रेस की मांग—पारदर्शी जनगणना के बाद ही परिसीमन और आरक्षण। भाजपा पर चुनावी लाभ लेने का आरोप।

VIEW MORE

Category News