विधानसभा में गूँजा बस्तर के धान खरीदी का मुद्दा! विधायक लखेश्वर बघेल ने खाद्य मंत्री से पूछे सवाल


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज बस्तर संभाग के किसानों और धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया गया। प्रश्नकाल के दौरान बस्तर में धान खरीदी की प्रक्रिया और इसमें हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलविपक्ष ने सरकार के ’21 क्विंटल प्रति एकड़’ धान खरीदी के वादे पर भी तंज कसा। लखेश्वर बघेल ने कहा कि एक तरफ सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धान में पानी डालने जैसी शिकायतें और अन्य सामानों की अवैध खरीदी के मामले सामने आ रहे हैं।

बता दें कि विपक्ष ने बस्तर के ऋणी किसानों और वनाधिकार पट्टाधारियों की वास्तविक संख्या की भी मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि कितने असली किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है।


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी साधा निशाना

बहस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हस्तक्षेप किया। उन्होंने सरकार से सीधे सवाल किया कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर किसानों से धान का समर्पण क्यों कराया गया और वे अपनी फसल बेचने से क्यों चूक गए।

वहीं, खाद्य मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि यह स्थिति नई नहीं है, पिछली सरकार के वक्त भी सभी पंजीकृत किसान धान बेचने नहीं आते थे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया।ी।

VIEW MORE

Category News