विकसित भारत बनाने में अखिल भारतीय पंचायत परिषद् की महत्वपूर्ण भूमिका होगी : पुरन्दर मिश्रा


रायपुर : पुरन्दर मिश्रा से आज जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर परिषद् के सह संयोजक (मुख्यालय) नरेन्द्र पाण्डेय के साथ प्रदेश सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को संगठन द्वारा पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु किए जा रहे रचनात्मक कार्यों और जनजागरूकता अभियानों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने परिषद् के प्रदेश संयोजक राजकुमार बी.वी.एस. एवं सह संयोजक नरेन्द्र पाण्डेय को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिषद् आने वाले समय में ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस दौरान विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को 8 मई से जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय अखण्ड हरिनाम जाप कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

VIEW MORE

Category News