राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल


रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।


तैयारियों का वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।


कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे को बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की विशिष्ट परंपरा का अहम हिस्सा है।

VIEW MORE

Category News