रायपुर की 9 कॉलोनियों की बदलेगी सूरत


SCGNEWS : राजधानी रायपुर के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार, रायपुर नगर निगम जल्द ही रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 9 प्रमुख आवासीय कॉलोनियों को अपने अधिकार क्षेत्र में लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि, यह पूरी कार्यवाही शासन द्वारा जारी होने वाली विस्तृत नियमावली और संयुक्त सर्वे के बाद ही संपन्न होगी। NEWS राजधानी रायपुर के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार, रायपुर नगर निगम जल्द ही रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 9 प्रमुख आवासीय कॉलोनियों को अपने अधिकार क्षेत्र में लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि, यह पूरी कार्यवाही शासन द्वारा जारी होने वाली विस्तृत नियमावली और संयुक्त सर्वे के बाद ही संपन्न होगी।इन कॉलोनियों के हैंडओवर से स्थानीय निवासियों को सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़क मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए अब अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही एजेंसी (नगर निगम) के पास जिम्मेदारी होने से जनसमस्याओं का निवारण त्वरित गति से हो सकेगा।

हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू करने से पहले नगर निगम, RDA और हाउसिंग बोर्ड की टीमें संयुक्त रूप से जमीनी सर्वे करेंगी। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य इन कॉलोनियों में मौजूदा नागरिक सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाना है। रायपुर नगर निगम के नगर निवेशक के अनुसार, तकनीकी परीक्षण के माध्यम से यह देखा जाएगा कि हस्तांतरण के समय बुनियादी ढांचा किस स्थिति में है।

VIEW MORE

Category News