आज की Gen Z के बीच ऐसे नारे क्यों सुनाई दे रहे हैं?
क्या यह सिर्फ मज़ाक और विरोध का अंदाज़ है, या इसके पीछे महिलाओं की सुरक्षा, स्वतंत्रता और बदलते सामाजिक संबंधों को लेकर गहरी बेचैनी है?
आज की युवा पीढ़ी क्या चाहती है—
आज़ादी? सुरक्षा? सम्मान? या मर्यादा के साथ एक सुरक्षित जीवन?
क्या महिला स्वतंत्रता का मतलब पुरुष-विरोध है?
क्या महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून और पुलिस की जिम्मेदारी है?
और क्या पुरुषों और महिलाओं के बीच भरोसे का रिश्ता फिर से मजबूत किया जा सकता है?
इन्हीं सवालों पर यह विशेष वेबिनार एक खुली बातचीत की कोशिश है—बिना किसी निष्कर्ष को थोपे। देखिए, सुनिए और विचार कीजिए।
हो सकता है, इस चर्चा के बाद इन नारों को देखने का आपका नजरिया थोड़ा बदल जाए