महँगाई अब चुनावी मुद्दा नही


वर्तमान समय मे देश की राजनीति में कई मुद्दे एक साथ चल रहे हैं एक ओर जहां इस समय  मणिपुर के घटनाक्रम को केंद्र सरकार की नाकामी बताने में लगा विपक्ष अपनी एकजुटता बढ़ाने में लगा हुआ है। तो सत्ता पक्ष खुद को समान नागरिक क़ानून को लागू करने पर ज़ोर दे रहा है।

वर्तमान में भाजपा खुश है और लालायित है क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, और यहां पर उसे अपनी विरोधी पार्टी के ख़िलाफ़ Anti Anconbancy का लाभ मिलेगा। कांग्रेस भी उत्साहित है क्योंकि हाल ही में उसने कर्नाटक में भाजपा को हराया है और इससे उसे लग रहा है कि अब उसके अच्छे दिन आने वाले हैं।

विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों अपनी अपनी धुन में व्यस्त हैं। विपक्ष सत्ता पक्ष से समान नागरिक क़ानून के मामले में स्पष्टीकरण मांग रहा है, और सत्ता पक्ष विपक्ष को भ्रष्टाचार का अड्डा बतला रहा है। इन दोनों में से कौन सही है और कौन ग़लत है, यह सोचने के लिए वोटर्स को चुनाव में भाग लेना होगा।

VIEW MORE

Category News