न्याय यात्रा से हम जनता के मुद्दे उठाने में सफल रहे - दीपक बैज


scgnews :  6 दिवसीय न्याय यात्रा के समापन के बाद राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कांग्रेस की न्याय यात्रा को जनता के जख्मों पर मरहम बताया।

दीपक बैज ने कहा कि* पिछले 27 सितंबर से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत हुई और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में विराम हुआ। यह यात्रा बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि का दर्शन कर तमाम वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत की। पहले दिन 24 किमी की यात्रा तय कर कसडोल लवन में रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन लवन से शुरू कर रोहांसी तक 23 किमी की यात्रा तय किये। तीसरा दिन रोहांसी से शुरू कर भैसा तक लगभग 29.2 किमी से अधिक और चौथा दिन भैसा से शुरू कर सारागांव 24 किमी की सफर तय किया। पांचवा दिन सारागांव से सड्डू तक लगभग 18 किमी की यात्रा तय किया। इस तरह से लगभग 125 किमी से अधिक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा क्षेत्र और जनता के बीच रहे। यात्रा निकलने से पहले प्रतिदिन सबेरे पत्रकार वार्ता फिर दोपहर भोजन के बाद पत्रकार वार्ता फिर चलते चलते वन टू वन चर्चाएं हुई, इस तरह से कुल 10 पत्रकारवार्तायें और 150 से अधिक वन टू वन या सिंगल बाईट हुई।

हमारी यात्रा का मकसद सोई हुई सरकार को जगाने का था, जिस तरह से 9 से 10 महिने की सरकार पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की जनता को सुरक्षित करने में विफल हुई। लगातार छत्तीसगढ़ में घटनायें घट रही है। अपराध बढ़ रहे है। अपराधियों का हौसला चरम पर है। ये सरकार लगातार अपराधियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है। माता बहने सुरक्षित नहीं है, आश्रम छात्रावास में छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में जनता के मन में डर और भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश की जनता दहशत में है। सरकार पर से जनता का भरोसा उठ चुका है। 10 महीने की भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा तोड़ दिया है। 6 दिन की यात्रा में हम जनता से मिले, उनसे चर्चा भी किये। कई लोगों के चेहरे पर डर भय दिखा। कई लोगों के चेहरे पर सरकार के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश दिखाई दिया। कई लोगों के चेहरे में इस न्याय यात्रा में खुशी भी दिखाई दी। छत्तीसगढ़ की जनता के न्याय के लिये तपती धूप, गर्मी, बरसात में भी हमारा कारवां नहीं रूका, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ।

प्रतिदिन 8 से 10 विधायक इस यात्रा में शामिल रहे। पूर्व मंत्री इस यात्रा में लगातार चले। जब पड़ाव रायपुर आयी तो रायपुर में कार्यकर्ता और जनता का उत्साह इतना था कि जिस मार्ग से गुजर रहे थे पैर रखने की जगह नहीं थी। इस यात्रा से पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ में जबर्दस्त महौल बना है।

इस यात्रा के दौरान सरकार से जो पीड़ित और न्याय के लिये लगातार लड़ रहे है वो भी इस यात्रा में शामिल हुये। लोहारीडीह के दोनों परिवार, कचरू साहू की बेटी और प्रशांत साहू का भाई, दोंदे कला में सरकार से पीड़ित न्याय मांगने के बाद नहीं मिला उस परिवार ने भी इस यात्रा न्याय यात्रा का समर्थन किया कदम से कदम मिला कर चले।

हमारे प्रभारी सचिन पायलट एवं तीनों प्रभारी सम्पत, जरिता मैडम, विजय जांगिड़ यात्रा में शामिल हुये।

इस न्याय यात्रा का मकसद था सरकार के नाकामी के खिलाफ में जनता तक पहुंचाने में हम सफल रहे। हमारी न्याय यात्रा से सरकार घबराई हुई थी, डर हुई थी, सहमी हुई थी। ये भी साफ-साफ दिख रहा था। इस तरह से हमारा न्याय यात्रा का समापन नहीं हुआ है और न अंत हुआ है। न्याय यात्रा अभी शुभारंभ हुआ, अभी आगाज हुआ है, अभी अंजाम तक पहुंचाना बाकी है। इस न्याय यात्रा का अभी विराम हुआ है।

*नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि* यह बहुत ही सफल यात्रा साबित हुयी है। इस यात्रा में एकता और भाईचारा की बात रही है। सभी नेता आपस में एक भाई की तरह कदम से कदम मिलाकर चले, पूरे कांग्रेसजन इस यात्रा में शामिल हुये। चाहे सतनामी समाज, साहू समाज, ओबीसी समाज, यादव समाज, आदिवासी समाज के लोगो ने एक मित्रवत, भाई की तरह उनके पीछे लगे रहे और यात्रा की खासियत रही ये दीपक बैज की न होकर सभी कांग्रेसजनों की यात्रा थी। इस प्रदेश में सामाजिक सौहार्द रहा है। भाजपा की सरकार के असफल हो जाने से यह परिस्थिति निर्मित हुयी। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में इस यात्रा को शुरू करेंगे।

*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि* छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा सफल रही। हम लोगो के द्वारा यह पदयात्रा सभी ने मिलकर पूरे किये। हम सभी की सुरक्षा का मामला है। यह सुरक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गयी। सभी मीडिया वाले को धन्यवाद जो कि उन्होंने  इस यात्रा में हमारा साथ दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गये है।

*पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि* छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में सबने मिलकर जनता और आप लोगों तक सच्चाई को पहुंचाया। ऐसा महसूस हो रहा है कि कल्पना भी नही की थी कि जब कवर्धा गया वहां जेल में बंद लोगो से बात किया और 5 लोगो ने बताया कि जहां कचरू की लाश पड़ी हुयी थी। कहा गया कि उसने फांसी लगा ली। 5 लोगो ने कहा हम मध्यप्रदेश में मौजूद थे और कोटवार वहां पर उपस्थित थे, पुलिस कर्मी वहां पर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के पुलिस वाले आये और लाश को उतारा और डॉक्टर पोस्टमार्टम के समय उपस्थित थे। रात वहीं पर हम रूके और अगले दिन आये और उन्हें वहां आगजनी के मामले में बंदी बना दिये। 5 लोगो में 3 लोगों ने बताया कि कचरू की सिर में चोट के निशान है और एक व्यक्ति ने बताया कि कमर में लाल किस्म का ब्लड जैसा दिख रहा है। जो लोग वहां उपस्थित नहीं थे उन्हें भी बंदी बनाकर जेल में डालने की घटना से हमें अवगत किया है। सारी बातों से स्पष्ट है कि यह सरकार किस तरह से असफल हो रही है, उसमें परिवर्तन छत्तीसगढ़ की हित में लाने के लिये न केवल विपक्ष, न केवल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई और कांग्रेस के सारे वरिष्ठ नेतागण मिलकर के काम कर करके कोशिश कर सकते है। आप की सहभागिता के बिना यह संभव नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई देता हूं यह एक अत्यंत संवेदनशील समय में उन्होंने बहुत ही जिम्मेदारी से निर्णय लिया और पदयात्रा का आयोजन कर लोगो का ध्यान आकर्षित किया, बेहतर छत्तीसगढ़ के लिये यह पदयात्रा बेहद आवश्यक था।

 

 

 

VIEW MORE

Category News