पीएम मोदी ने किसान पुत्र तोखन साहू को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की भावनाओं का किया सम्मान, किरण सिहंदेव बोले


  SCG NEWS : रायपुर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी भाजपा सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सिंहदेव ने कहा कि साहू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देकर पीएम मोदी ने न केवल छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय लगाव का परिचय दिया है, बल्कि एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। साहू छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। देव ने लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले बहुमत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए यह विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र में राजग सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर देश को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से लेकर जाएगी।

किरण देव भाजपा के नए अध्यक्ष


सीएम साय ने कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलना गौरवशाली क्षण
तोखन साहू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि  नवगठित एनडीए सरकार में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए हर्ष का विषय है। हम सब मिलकर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे। देश-प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इंटरव्‍यू में CM विष्णुदेव साय बोले- सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे  काम, बताई सरकार की प्राथमिकताएं - CM Vishnudev Sai Said In Doordarshan Se  Charcha Working On Modi


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साहू को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनके मार्गदर्शन में अब साहू की संगठनात्मक क्षमता के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमताओं से भी प्रदेश की जनता-जनार्दन परिचित होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का जो जनादेश दिया है, उस कसौटी पर नई केंद्र सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी और भविष्य में जन-विश्वास अर्जित कर भाजपा एक बार फिर मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी।

Chhattisgarh BJP President: अरुण साव होंगे छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष,  बिलासपुर से पहली बार बने हैं सांसद - Arun Sau Will Be New President Of  Chhattisgarh Bjp First Time Mp From


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में साहू को शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को फर्श से अर्श तक लेकर जाती है। साहू का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना एक माटी पुत्र के तौर पर अन्नदाता का सम्मान है और यह छत्तीसगढ़ के लिए बेहद सुखद अनुभूति है।


VIEW MORE

Category News