उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश



पोड़ीबाहार एसएलआरएम सेंटर में डिप्टी सीएम साव ने महिलाओं से जानी कचरे से जैविक खाद बनाने की प्रकिया


कोरबा। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार सुबह कोरबा के सीएसईबी मैदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इसके बाद परिवहन नगर स्थित अशोका वाटिका का निरीक्षण कर अधिकारियों से निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

वहीं उपमुख्यमंत्री श्री साव ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कन्वेंशन सेंटर और विवेकानंद परिसर का निरीक्षण किया।अंतिम में पोड़ीबाहार स्थित मणि-कंचन केंद्र (एसएलआरएम) का दौरा किया। यहां सूखा और गीला कचरा अलग कर जैविक खाद बनाया जाता है। श्री साव ने महिलाओं से कार्य को विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग एवं विकास विभाग के सचिव बसव राजू एस, कलेक्टर अजीत वसंत, आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाईं सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

VIEW MORE

Category News