रायपुर. होली के दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में नमाज के वक्त में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया, सामाजिक समरसता बनी रहे, इस वजह से यह फैसला लिया गया है। ज्यादातर मस्जिदों में दोपहर एक बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। शुक्रवार को होली है, इस वजह से यह बदलाव किया गया है। सभी मस्जिदों के पदाधिकारी को इस संबंध में वक्फ बोर्ड की ओर से पत्र भेज दिया गया है। इस बार शुक्रवार को होली है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज पढ़ते हैं। दोपहर 12 बजे जोहर की नमाज होती है। इस नमाज को पढ़ने के लिए नमाजी मस्जिद के लिए निकलेंगे तो विवाद की आशंका है इसलिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ये निर्णय लिया है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय का बीजेपी ने स्वागत किया है।

समरसता बनी रहे इसलिए मस्जिदों में नमाज के वक्त में बदलाव , शुक्रवार को होली है, इस वजह से यह बदलाव किया गया
By Newsdesk
12/03/2025
गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, विजय आदित्य सिँह जूदेव हुए शामिल
By User
13th Mar, 2025
कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी
By User
13th Mar, 2025
Advertise








Most Popular
Top Trending
-
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया
By Newsdesk 13th Mar, 2025 -
सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वारकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
By Newsdesk 13th Mar, 2025 -
गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, विजय आदित्य सिँह जूदेव हुए शामिल
By Newsdesk 13th Mar, 2025