रायपुर। रायपुर जिला पंचायत चुनाव की तारीख बार-बार बढ़ाए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने बताया कि 23 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद 5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा की गई थी। हालांकि, प्रशासन ने 3 मार्च को चुनाव की तारीख बदलकर 12 मार्च कर दी। इसके बाद, आज 12 मार्च को चुनाव को फिर स्थगित कर 20 मार्च की नई तारीख घोषित कर दी गई। चुनाव स्थगित किए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और जमीन पर बैठकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। - एडीएम रायपुर ने दिया आश्वासन - प्रदर्शन के दौरान एडीएम रायपुर ने कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर उन्हें आगामी चुनाव तिथि से अवगत कराया और समय पर चुनाव कराने का आश्वासन दिया। विनोद तिवारी ने भाजपा पर लगाया आरोप: विनोद तिवारी ने भाजपा पर चुनाव में धांधली की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा के पास जिला पंचायत में बहुमत नहीं है, इसलिए वे बार-बार चुनाव की तारीख बढ़ा रहे हैं ताकि किसी तरह जोड़-तोड़ कर अपना अध्यक्ष बना सकें। लेकिन कांग्रेस के पास बहुमत है, इसलिए भाजपा घबराई हुई है।

जिला पंचायत चुनाव की तारीख फिर बदली, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, कहा- “बहुमत नहीं इसलिए टल रहा चुनाव”
By Newsdesk
12/03/2025
गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, विजय आदित्य सिँह जूदेव हुए शामिल
By User
13th Mar, 2025
कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी
By User
13th Mar, 2025
Advertise








Most Popular
Top Trending
-
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया
By Newsdesk 13th Mar, 2025 -
सनकी पति ने कुल्हाड़ी से वारकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
By Newsdesk 13th Mar, 2025 -
गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, विजय आदित्य सिँह जूदेव हुए शामिल
By Newsdesk 13th Mar, 2025